Skip to product information
1 of 6

Hara Samundar, Gopi Chandar - Hindi

Hara Samundar, Gopi Chandar - Hindi

Regular price Rs. 100.00
Regular price Sale price Rs. 100.00
Sale Sold out

Author: Varun Grover

Age: 9+

Format: Paperback

Product Description

एक छाते की कहानी | नहीं, एक छाते के खो जाने की कहानी | नहीं...एक छाते को खो देने के बाद उसको खोने के लिए पड़ सकने वाली डाँट से बचने को बनाई एक कहानी | नहीं...

कोई एक चीज़ बस कोई एक ही चीज़ कहाँ होती है | उसका चीज़-पना हमारे बोलने, बताने, समझने, समझाने के हर तरीके में घर कर लेता है | जैसे वरुण ग्रोवर के इस किस्से में समन्दर के हरे रंग से मेल खाता हुआ हरा छाता | वो छाता आता है तो अपने बयान में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति, देहरादून में आवाजाही के साधन, मौसमी कैलेंडर और दुनिया की पलट गई जलवायु (साथ में कई कोष्ठक भी) | और जब वो छाता खो जाता है तो उसके खोने, उसके चोरी, चोर, शिकायत, तफ्तीश, शनाख्त (और मन ही मन उलझता जा रहा बे-छाता मास्टरमाइंड) | इन सारे शगलों के बराबर एलन शॉ के चित्र चलते रहते हैं | हर चित्र में उस एक छतरी की मानो अलग-अलग भंगिमा उभरी दिखती है |

वरुण ग्रोवर ने एक बहुत साफ सुथरी पारदर्शी भाषा हासिल की है। बच्चों के लिए ऐसी भाषा लिखने वाले कम हैं। इस सिलसिले में ये किताब लेखकों के काम भी आ सकती है। 

View full details